Deoxa Indonesian Channels

lisensi

Advertisement

" />
, 10:16 WIB
अभिनेता

श्रद्धा कपूर जीवनी - Biography of Shraddha Kapoor in Hindi Jivani

Advertisement


श्रद्धा कपूर बॉलीवुड अभिनेत्री है I श्रद्धा बहुत ही जल्दी अपने हार्ड वर्क से बॉलीवुड में अपना नाम बनाने में सफलता पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक है I


श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च 1987 को मुंबई में हुआ I इनके पिता का नाम शक्ति कपूर है जो की बॉलीवुड जगत के दिग्गज कलाकारों में से एक है इनकी माता जी का नाम शिवांगी कपूर है I इनके बड़े भाई का नाम सिद्धांत कपूर है इनकी grand aunt लता मंगेशकर और आशा भोसले जी है I


श्रद्धा ने अपनी स्कूल की पढ़ाई जमना बाई नरसी स्कूल , मुंबई से की है I उन्होंने अपने स्नातक (ग्रेजुएशन ) की पढ़ाई के लिए बोस्टन यूनिवर्सिटी, USA में दाखिला भी लिया था पर उन्होंने इसे बिच में ही छोड़ दिया और अभिनेत्री बनने का फैसल किया I


श्रद्धा कपूर एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं। ये मुख्य रूप से आशिकी 2 में अपने अभिनय और गानों के कारण जानी जाती हैं। इन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत वर्ष 2010 में तीन पत्ती नामक फ़िल्म से की, जिसमें अमिताभ बच्चन, बेन किंगसले और आर माधवन अन्य अभिनेता थे। उन्होंने एक कॉलेज छात्रा की भूमिका निभाई। और इस फिल्म मे उनका नाम अपर्णा खन्ना था। उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ महिला अभिनेत्री के पुरस्कार के लिए नामांकन किया गया था पर वह बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्म नहीं चली।


उसके बाद उन्होंने यश राज फिल्मस के साथ तीन फ़िल्में करने का सौदा किया। और तीन कॉमेडी- लव का दी एंड में दिखाई दी। श्रद्धा ने एक किशोर कॉलेज छात्रा की भूमिका निभाई जिस में वह अपने प्रेमी के खिलाफ साज़िश रचती हैं क्योंकि उसने उसे धोखा दिया था। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई। इस फिल्म के लिये मिश्रित समीक्षा मिली पर श्रद्धा कपूर को सकारात्मक समीक्षा मिली। उनकी इस अभिनय के लिए उन्हें स्टारबस्ट सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। औरंगज़ेब नामक फिल्म में यश राज ने मुख्य भूमिका निभाने की प्रस्तुति दी। लेकिन उन्होंने महेश भट्ट की आशिकी २ में काम करने का निर्णय किया जिसके दौरान यश राज फिल्मस के साथ तीन फिल्मों का अनुबंध रद्द हो गया।


अभिनय


श्रद्धा कपूर ने प्रथम प्रवेश तीन पत्ती के साथ किया जिसमें अमिताभ बच्चन, बेन किंगसले और आर माधवन अन्य अभिनेता थे। उन्होंने एक कॉलेज छात्रा की भूमिका निभाई। और इस चलचित्र में उनका नाम अपर्णा खन्ना था। उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ महिला अभिनेत्री के पुरस्कार के लिए नामांकन किया गया था पर वह बॉक्स ऑफिस पर उनकी चलचित्र नहीं चली। उनके प्रथम प्रवेश के बाद उन्होंने यश राज फिल्मस के साथ तीन चलचित्र करने का सौदा किया। और टीन कॉमेडी- लव का दी एंड में दिखाई दी। श्रद्धा ने एक किशोर कॉलेज छात्रा की भूमिका निभाई जिस में वह अपने प्रेमी के खिलाफ साज़िश रचती हैं क्योंकि उसने उसे धोखा दिया था। यह चलचित्र भी बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई। इस चलचित्र के लिये मिश्रित समीक्षा मिली पर श्रद्धा कपूर को सकारात्मक समीक्षा मिली। उनकी निष्पदन के लिए उन्हें स्टारबस्ट सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। औरंगज़ेब नामक चलचित्र में यश राज ने मुख्य भूमिका निभाने की प्रस्तुति दी। लेकिन उन्होंने महेश भट्ट की आशिकी २ करने का निर्णय किया जिसके दौरान यश राज फिल्मस के साथ तीन फिल्मों का अनुबंध रद्द हो गया।


२०१३ में रोमांटिक संगीत नाटक आशिकी २, १९९१ के क्लासिक आशिकी की अगली कड़ी में श्रद्धा दिखी गई। इस कहनी में वे आरोही केशव शिरके की भूमिका निभाती हैं जो एक छोटे शहर की बार गायिका है। पर एक मशहूर गायक राहुल जयकर की मदद से एक बहुत बड़ी सफल पार्श्व गायिका बनती हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत सफलता पाई और सौ करोड़ से ज़्यादा कमाई की और बॉक्स ऑफिस द्वारा "ब्लॉकबस्टर" फिल्म घोषित की गई। इसी साल में श्रद्धा और एक चलचित्र- गोरी तेरे प्यार में में दिखाई दी। इस फिल्म में वे इमरान खान की मँगेतर की भूमिका निभाते हुए दिखाई दीं।


रोचक जानकारियाँ


o श्रद्धा कपूर आधी मराठी और आधी पंजाबी हैं, क्योंकि उनके पिता शक्ति कपूर पंजाबी हैं और उनकी मां शिवांगी मराठी हैं।


o श्रद्धा बचपन के दिनों में एक (Tomboyish) लड़की थीं।


o वह बहुत मेहनती लड़की थीं, उन्होंने अपनी 12 वीं कक्षा की परीक्षा में करीब 95% अंक प्राप्त किए थे।


o अपने विद्यालय के दिनों में वह लगभग सभी चीजों जैसे कि अध्ययन, नृत्य, गायन, नाटक, खेल और अन्य गतिविधियों में भली प्रकार परिपूर्ण थीं।


o स्कूल के दिनों में उनके बड़े भाई सिद्धार्थ, श्रद्धा के लिए काफी सुरक्षात्मक थे।


o महज 16 साल की उम्र में, सलमान ने श्रद्धा को बोस्टन विश्वविद्यालय में एक नाटक का मंचन करते हुए देखा था, फिर उन्होंने श्रद्धा को फिल्मों में कार्य करने के लिए एक भूमिका की पेशकश की, परन्तु श्रद्धा उस समय अभिनय करने के लिए तैयार नहीं थीं।


o वह ऋतिक रोशन की बहुत बड़ी प्रसंशक है, जब से उन्होंने ऋतिक की पहली फिल्म “कहो ना प्यार है” (2000) देखी है तब से वह उनके प्रति और भी आकर्षित हो गईं हैं। उनके पास ऋतिक की फोटो और पोस्टरों का एक विशाल संग्रह है।


o वह एक प्रशिक्षित गायक भी हैं, क्योंकि उनकी मां और नाना शास्त्रीय गायन में बहु-प्रशिक्षित हैं।


o उन्हें जूते इकट्ठा करने का बहुत शौक है।


o उनके पास एक ल्हासा अप्सो नस्ल का पालतू कुत्ता है, जिसका नाम शिलोह है।


o वह अभिनेत्री श्रीदेवी को अपना अराध्य (idol) मानती हैं।


o वह चाय की बहुत आदी है।


o वह ऑनलाइन शॉपिंग की बहुत आदी है।


o वह एक प्रमाणित स्कूबा गोताखोर (Scuba Diver) हैं।


o वह हाइपोर्मेट्रोपिया (दूर दृष्टि दोष) से ग्रस्त हैं, जिसके कारण वह घर पर भी चश्मा और लेंस का प्रयोग करती हैं।


o श्रद्धा को खाने में फिश करी और जलेबी बहुत पसंद है I


o -फेवरेट एक्टर की बात करे तो शक्ति कपूर ह्रितिक रोशन आमिर खान अमिताभ बच्चन उनकी पहली पसंद है I


o -फेवरेट एक्ट्रेस में नूतन, पद्मिनी कोल्हापुरे, माधुरी दीक्षित और वहीदा रेहमान पसंद है I


o -बॉलीवुड मूवी में प्यासा (1957 ) और हॉलीवुड फिल्मो में मॉन्स्टर और The Godfather उनको बहुत पसंद है I


o -रंगो की बात करे तो उनको पर्पल और येलो कलर बहुत अच्छा लगता है I


o -उनकी घूमने की पसंदीदा जगह पेरिस है I