Deoxa Indonesian Channels

lisensi

Advertisement

" />
, 10:13 WIB
अभिनेता

सोनम कपूर जीवनी - Biography of Sonam Kapoor in Hindi Jivani

Advertisement


बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता और प्रोड्यूसर अनिल कपूर की बेटी हैं। सोनम कपूर हिन्दी फिल्मों की अभिनेत्री हैं। वे कपूर इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली और बहुत से अवार्ड जीतने वाली अभिनेत्रियों में से एक है। वे अपनी फिल्मों से ज्यादा खुद के द्वारा दिए गए बयानों से चर्चा में रहती हैं।


सोनम के पसंदीदा अभिनेता बॉलीवुड से उनके पिता अनिल कपूर उनकी पहली पसंद है और साथ ही साथ अक्षय कुमार, शाहरुख खान और सलमान खान बॉलीवुड में उन्हें बहुत अच्छे लगते है | हॉलीवुड में उनको लेओनार्दो डीकैप्रिओ और क्रिस्चियन वाले बहुत पसंद हैं।


सोनम कपूर जिनका जन्म भारत में महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर में 9 जून 1985 को हुआ था, भारतीय अभिनेत्री हैं जो बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाई देती हैं


सोनम कपूर, अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी, एवं फिल्म निर्माता सुरिन्दर कपूर की पोती हैं। वह निर्माता बोनी कपूर, अभिनेता संजय कपूर और संदीप मारवाह की भतीजी हैं। सोनम कपूर तीनों बच्चों में सबसे बड़ी हैं, अन्य बहन हृया और भाई हर्षवर्धन हैं।


उसने यूनिर्वसिटी ऑफ़ ईस्ट लंडन में अध्ययन किया और फिर दक्षिण पूर्व एशिया के यूनाईटेड वर्ल्ड कॉलेज में इंटरनेशनल बैकालौरेट (अंतर्राष्ट्रीय स्नातक की डिग्री) पाने के लिये दाखिला लिया। कपूर ने बाद में मुंबई विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वह अंग्रेजी, हिन्दी और पंजाबी भाषा में सुवक्ता हैं। उन्होंने भारतीय शास्त्रीय और लैटिन नृत्यों में प्रशिक्षण प्राप्त किया है।


फिल्मी करियर


सोनम कपूर का फ़िल्मी सफर इतना भी आसान ना था भले ही वो एक बड़े बॉलीवुड परिवार का हिस्सा थी उनके पिता माता जी अंकल बही सभी बॉलीवुड में अपना नाम बना चुके थे पर सोनम ने उनके नाम का सहारा नहीं लिया I शुरू में सोनम कपूर संजय लीला भंसाली के साथ उनकी असिस्टेंट के रूप में काम करती रही फिल्म ब्लैक जो की 2005 में रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन जी की फिल्म थी उस मूवी में सहायक की भूमिका में सोनम कपूर भी थी I


अगर फिल्म में एक्ट्रेस के रूप में सोनम की बॉलीवुड फिल्म की बात करे तो वो है सावरिया जो की 2007 में आयी थी संजय लीला भंसाली की ये फिल्म थी और रणबीर कपूर co – actor थे I फिल्म बॉक्स ऑफिस पे फ्लॉप रही I 2009 में दिल्ली 6 फिल्म ने लोगो का दिल जीता फिल्म बॉक्स ऑफिस पे उतना अच्छा नहीं कर पायी पर सोनम कपूर का अभिनय और बोल्ड अंदाज़ लोगो को पसंद आया I इसके बाद सोनम की I Hate Luv Storys और Aisha फिल्म 2010 में आयी पर कोई खास कमाल न दिखा सकी I थैंक यू, मौसम 2011 में आयी और 2012 की प्लेयर भी कोई खास कमाल न दिखा पायी I 2013 में Raanjhanaa फिल्म ने सोनम कपूर के अभिनय और उनकी एक्टिंग को लोगो को सराहने के लिए बाध्य कर दिया I फिल्म में सनम के साथ मुख्या भूमिका में साउथ मूवी के सुपर स्टार धनुष भी थे फिल्म सुपर डुपेर हिट रही I रांझणा के लिए सोनम कपूर को Screen Awards ,Filmfare Awards और Zee Cine Awards की तरफ से Best Actress का पुरुस्कार भी मिला I 


2016 में नीरजा भनोट की जीवन पर आधारित फिल्म ‘नीरजा’ की और इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड और नेशनल फिल्म अवार्ड भी मिला। यह फिल्म भी बॉलीवुड की महिला नायक फिल्मो में सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्मो में से एक है।


सोनम कपूर बहुत से सामाजिक कार्य भी करती है और साथ ही स्तनों में हो रहे कैंसर के प्रति वह महिलाओ को जागरूक भी कर रही है। मीडिया में वह मुखर व्यक्तिमत्व वाली महिला कहलाती है और साथ ही लडकियाँ उन्हें बॉलीवुड की सबसे फैशनेबल अभिनेत्रियों में से एक मानती है। वर्तमान में सोनम कपूर प्रतिष्ठित ब्रांड्स से भी जुड़ चुकी है।


सोनम कपूर इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली और बहुत से अवार्ड जीतने वाली अभिनेत्रियों में से एक है। उन्हें अब तक फिल्मफेयर और नेशनल फिल्म अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चूका है।


सोनम के सामाजिक कार्य :-


 सोनम कपूर एक ऐसी अभिनेत्री रही हैं जो लगातार सामाजिक समस्याओं से जुड़े मुद्दों पर अपना समर्थन देती रही हैं। सोनम मीडिया से कई बार कह चुकी हैं कि अगर वो अपने स्टेटस का इस्तेमाल करके समाज के लिए कुछ भला कर सकीं तो वो इसे एक अवसर मानती हैं


सोनम के मुताबिक अगर वो किसी मुकाम पर हैं तो उनकी Duty है कि वो इस समाज कल्याण की दिशा में कुछ करें। सोनम कपूर बहुत से सामाजिक कार्य भी करती है और साथ ही स्तनों में हो रहे कैंसर के प्रति वह महिलाओ को जागरूक भी कर रही है। सोनम तमाम महिलाओं ही नहीं बल्कि बच्चों के अधिकारों के लिए भी लगातार आवाज़ उठाती रहती हैं।


वह ‘फाइट हंगर फाउंडेशन’ एक संस्था की गुडविल एम्बेसेडर भी हैं जो संस्था कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की दिशा में लंबे समय से काम कर रही है। ‘फाइट हंगर फाउंडेशन’ ऐसे ही कुपोषित बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए महाराष्ट्र समेत दूसरे राज्यों में काम कर रही है, जिसका लक्ष्य है इस देश में कोई भी भूखा और कुपोषित न रहे।