Deoxa Indonesian Channels

lisensi

Advertisement

" />
, 00:09 WIB
अन्यव्यवसायीSCIENTIST

लेरी पेज जीवनी - Biography of Larry Page in Hindi Jivani

Advertisement


        लेरी पेज (Larry Page) का जन्म 26 मार्च 1973 को मिशिगन संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ। लैरी पेज (Larry Page) प्रख्यात अमेरिकी कंप्युटर वैज्ञानिक और व्यवसायी है। उनके माता-पिता दोनो ही कंप्युटर विशेषज्ञ थे, उन्होंने भी स्टेन फोर्ड युनिवर्सिटी मिशिगन से कंप्युटर इंजीनियरिंग की।


        यहीं उनकी मुलाकात सेर्गेय ब्रिन से हुई और दोनो ने गुगल सर्च इंजन का निर्माण किया। लैरी का पूरा नाम लारेंस पेज है। उनके पिता कार्ल पेज प्रख्यात कंप्युटर वैज्ञानिक रहे और मां कंप्युटर प्रोंग्रांमिंग की शिक्षिका रही। मिशिगन के ओकेमास मांटेसरी स्कूल में उनकी आरंभिक शिक्षा हुई। इस्ट लेंसिंग हाई स्कूल से उन्होंने स्नातक किया और स्टेन फोर्ड युनिवर्सिटी से कंप्युटर से पोस्ट ग्रेजुएट करने के बाद यही से वल्र्ड वाइड वेब की लिंक संरचना विषय पर पीएचडी करने लगे। और उनके साथ जुड गये।


        अपने शोध में लैरी ने यह पता लगाने की समस्या पर ध्यान केन्द्रत किया कि कौन से वेब पेज एक दिये गये पेज के साथ लिंक होते है। यदि वे वेब के प्रत्येंक बेकलिंक की गिनती और अहर्ता प्राप्त करने की कोई विधि तैयार कर सके तो वेब एक अधिक मूल्यवान स्थान बन जायेगा।

दोनो ने चार साल की खोजबीन के बाद एक पेज रेंक एल्गोरिदम विकसीत किया और उन्हें लगा कि प्रचलित सर्च इंजनों से कही अधिक उन्नत सर्च इंजन के निर्माण में इसका उपयोग किया जा सकता है। सन् 1996 में गुगल का प्रांरभिक सस्ंकरण आया जिसने दुनिया भर में जगह बना ली।


      गूूगल की कमाई का मुख्‍य जरिया गूगल पर दिखाये जाने वाले विज्ञापनों से है जो गूगल के ऐडसेंस (Google's AdSense) नामक प्‍लेटफार्म के जरियेे दिखाये जाते हैं, अगर आप ब्‍लॉगर (Blogger) हैं तो ऐडसेंस का महत्‍व जानते ही होंगे इस प्रकार अपने उल्‍लेखनीय कार्यों के लिए लैरी पेज को अनेक पुरस्‍काराेेंं से सम्‍मानित किया गया हैै जिसमें मुख्‍य हैं- मारकोनी फाउंडेशन पुरस्कार (Marconi Foundation Prize,), ग्लोबल लीडर फॉर टुमॉरो (Global Leader for Tomorrow), टेक्निकल एक्सलेंस पुरस्कार (Technical Excellence Award), वेब्बी अवार्ड (Webby Award), पीपल्स वॉईस पुरस्कार (People's Voice Award), सर्च इंजन पुरस्कार (Search Engine Award).


               अभी हाल ही में फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) का गूगल के बारे में कहा है कि “हम हमेशा कोई भी फिल्म बनाने से पहले सारी जानकारी खोजते हैं. जब हम फिल्म बनाते हैं तो फिर पूरा मामला शोध का हो जाता है. मुझे नहीं लगता कि ऐसा कोई भी फिल्मकार होगा, जिसका काम गूगल के बिना चल सकता है.” लैरी की दिन-रात की मेहनत का ही फल है कि आज दुनियॉ भर में ज्‍यादातर लोग इंटरनेट (Internet) की शुरूआत गूगल से ही करते हैं, इंटरनेट उनके लिये दिन-ब-दिन आसान होता जा रहा है। थैंक्स फॉर लैरी पेज!


        Google यह नाम गणित के शब्द गोगोल/Googol से लिया गया है। जिसका अर्थ हैं अंक एक जिसके आगे सौं शुय लगी होती है। अर्थात गुगल सर्च इंजन करोडों अरबों परिणाम प्रदर्षित करता है। अपने परिवार, दोस्तो और निवेशकों से दस लाख डालर का कर्ज लेकर लैरी और ब्रिन ने 1998 में गुगल इंक कंपनी लांच की और जल्द ही गुगल दुनिया का सबसे लोक्रप्रिय संर्च इंजन बन गया।


        गुगल का मुख्यालय केलिफोर्निया की सिलीकान वैली में है। अगस्त 2004 में गुगल को शेयर मार्केट में उतारा गया। जिसने लैरी और ब्रिन को अरबपति बना दिया। 2001 में एरिक श्मिट को Google का अध्यक्ष और CEO बनाने से पहले, पेज ने ब्रिन के साथ मिलकर Google के सह-अध्यक्ष के रूप में काम किया। पेज और ब्रिन दोनों ही सालाना मुआवजे के रूप में एक डॉलर कमाते हैं। पेज ने 8 दिसम्बर 2007 को रिचर्ड ब्रान्सन के कैरिबियाई द्वीप, नेकर द्वीप पर लुसिंडा साउथवर्थ से शादी की।


        कंप्युटर जगत में उल्लेखनीय कार्यों के लिए लैरी पेज को अनेक पुरूस्कारो से सम्मानित किया गया। जिनमें मार्कोनी फाउंडेशन पुरस्कार, ग्लोब्बल लीडर फॉर टुमॉरो, टेक्निकल एक्सलेंस पुरस्कार, बेब्बी अवार्ड, सर्च इंजन पुरस्कार इत्यादि शामिल हैं।

पुरस्कार और मान्यता.


        2003 में, ब्रिन और पेज दोनों को ही IE बिज़नेस स्कूल द्वारा "उद्यमशीलता की भावना को संगठित करने और नए व्यवसायों के सृजन को गति प्रदान करने के लिए...." MBA की मानद उपाधि दी गई।और 2004 में, उन्होंने मारकोनी फाउंडेशन पुरस्कार हासिल किया, जो "इंजीनियरिंग का सर्वोच्च पुरस्कार" है, तथा वे कोलंबिया यूनिवर्सिटी में मारकोनी फाउंडेशन के फेलो निर्वाचित हुए. "उनके चयन की घोषणा करते हुए, फाउंडेशन के अध्यक्ष जॉन जे आइसलिन ने दोनों को उनके इस आविष्कार के लिए बधाई दी, जिसने आज जानकारी पुनःप्राप्त करने के तरीके को मूलतः बदल दिया है।" वे "32 विश्व के सर्वाधिक प्रभावशाली संचार प्रौद्योगिकी अग्रगामियों का चयनित संवर्ग..." में शामिल हुए. 2005 में, ब्रिन और पेज को अमेरिकन अकेडमी ऑफ़ आर्ट्स एंड साइंस का सदस्य चुना गया।


        वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम ने पेज को ग्लोबल लीडर फॉर टुमॉरो नामित किया और X प्राइज़ ने पेज को अपने मंडल का ट्रस्टी चुना। PC मैगज़ीन ने Google को 100 शीर्ष वेब साइट्स और सर्च इंजनों में से एक बताकर उसकी प्रशंसा की (1998) और 1999 में वेब एप्लीकेशन डेवेल्प्मेंट के नवोन्मेष के लिए Google को टेक्निकल एक्सलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया। 2000 में, Google ने एक वेब्बी अवार्ड जीता, जो तकनीकी उपलब्धि के लिए पीपल्स वॉईस पुरस्कार था और 2001 में उसे उत्कृष्ट खोज सेवा, सर्वश्रेष्ठ छवि खोज इंजन, सर्वश्रेष्ठ डिज़ाइन, अधिक वेबमास्टर अनुकूल खोज इंजन और सर्वश्रेष्ठ खोज फ़ीचर के लिए सर्च इंजन पुरस्कार से नवाज़ा गया।"



लॉरेंस लैरी पेज उनकी खास बातें :


1. पेज का जन्म ईस्ट लैंसिंग, मिशिगन अमेरिका में 26 मार्च 1973 को यहूदी परिवार में हुआ था. पेज के माता-पिता दोनों मिशगन स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर विज्ञान के प्रोफेसर थे.

2. महज छह साल की उम्र से ही उन्होंने कंप्यूटर में दिलचस्पी लेना शुरू कर दिया था. वे अपने प्राइमरी स्कल के पहले ऐसे बच्चे थे, जिसने वर्ड प्रोसेसर से एक कार्य को पूरा किया था.

3. मिशिगन यूनिवर्सिटी से इन्हें डॉक्टर ऑफ इंजीनियरिंग की मानद उपाधि प्राप्त है.

4. 1998 में पेज और इनके सहपाठी ब्रिन ने Google.inc की स्थापना की और घर के गैराज में कुल चार कर्मचारियों के साथ काम कंपनी खोली.

5. अपने शुरूआती खर्चे को पूरा करने के लिए उन्होंने दोस्तों और रिश्तेदारों से दस लाख डॉलर की रकम जुटाई थी.

6. पेज ने 'गूगल' शब्द अमेरिकी गणितज्ञ एडवर्ड कासनर द्वारा प्रचलित किए गए 'गूगोल' से लिया था जिसका अर्थ होता है दस के अंक की सौंवी घात.

7. पेज और ब्रिन दोनों ने Google के सह-अध्यक्ष के रूप में काम किया और सालाना मुआवजे के रूप में एक डॉलर ही कमाते हैं.