Advertisement
अगाथा क्रिस्टी पूरा नाम अगाथा मैरी क्लरिस्सा क्रिस्टी, लेडी मैलोवैन/डेम अगाथा क्रिस्टी; विश्वप्रसिद्ध अंग्रेज़ी उपन्यासकार थीं। वो अंग्रेजी अपराध उपन्यासकार, लघु कथा लेखिका, और नाटक रचनाकार थी। वह अपने 66 जासूसी उपन्यासों के लिए विशेष तौर पर जानी जाती हैं।लेखिका अगाथा क्रिस्टी का जन्म 15 सितम्बर 1890 को इंग्लैंड में हुआ | अगाथा मैरी क्लारिशा मिलर तीन भाई बहनों में सबसे छोटी थी | दस वर्ष की अल्पायु में उन्होंने माँ को खो दिया था | उन्हें कोई औपचारिक शिक्षा नही मिली थी | माँ एवं गर्वनेस ने घर पर ही शिक्षा दी | 1906 में उन्होंने पेरिस के फिनिशिंग स्कूल में दाखिला लिया | माँ ने उन्हें संगीत के साथ लेखन के लिए प्रोत्साहित किया |
24 वर्ष की आयु में उनका विवाह आर्ची से हुआ | अगाथा (Agatha Christie) ने प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान घायलों की सेवा की | वे उनके बीच काफी समय बिताती | वही से उन्हें विभिन्न प्रकार के रोगों तथा विषयों की जानकारी मिली | वे अपने लेखन में इस जानकारी का भी प्रयोग करने लगी | उनका पहला उपन्यास Mysterious Affairs at Styles को काफी लोकप्रियता मिली और वह हाथो हाथ बिका |
1982 में पति से तलाक होने के बाद उन्होंने फ्रांस ,बगदाद , ईराक और मेसोपोटामिया आदि स्थानों की यात्रा की | दुसरी यात्रा में वे अपने भावी पति सर मैक्सस एडगर से मिली जो कि पुरातत्वविद थे | 11 सितम्बर 1930 को स्कॉटलैंड ने उनका विवाह हो गया | मैक्स को ब्रिटिश साम्राज्य में कमांडर का सम्मान मिला एवं पुरातत्विक कार्यो के लिए Knight की उपाधि भी दी गयी |
अगाथा क्रिस्टी के दूसरे पति मैक्स मेलोवान थे, जो ब्रिटेन के मशहूर पुरातत्त्ववेत्ता थे। अगाथा क्रिस्टी का मशहूर कथन कि- 'एक पुरातत्त्ववेत्ता किसी औरत के लिए सबसे अच्छा पति है, क्योंकि औरत जितनी ही ज्यादा उम्रदराज होती जाती है, उसके पुरातत्त्ववेत्ता पति की रुचि उसमें उतनी ही ज्यादा बढ़ती जाती है।' दूसरे पति के साथ अगाथा क्रिस्टी ने कई प्राचीन पुरातात्त्विक महत्व की जगहों की यात्रा की। वैसे तो अगाथा क्रिस्टी की कई रचनाएं मशहूर हुईं, पर उनकी जिस किताब को सबसे अधिक शोहरत मिली, वो है- 'मर्डर ऑन द ओरिएंट एक्सप्रेस'। ये 1934 में लिखी गई और 1974 में इस पर फिल्म बनी। इस कहानी का ताना-बाना कुछ ऐसा है कि पाठक को अचरज में डालता है और लेखिका की शानदार कल्पनाशीलता की मिसाल पेश करता है। संक्षेप में इसकी कथा इस प्रकार है-
हरकूल पायरो इस्तांबुल आता है और अकस्मात ही उसे किसी खास कारण से लंदन लौटना है। पायरो ओरिएंट एक्सप्रेस में अपना टिकट आरक्षित कराता है। इसी ट्रेन में उसकी मुलाकात एक धनी आदमी मिस्टर रैचेट से होती है, जो पायरो से कहता कि मेरी (रैचेट की) जान को खतरा है और वो यानी पायरो उसका मामला हाथ में ले, जिससे उसे सुरक्षा मिले। लेकिन पायरो का जवाब है- 'मुझे तुम्हारा थोबड़ा पसंद नहीं, इसलिए मैं ऐसा नहीं करूंगा।' यात्रा की दूसरी रात रैचेट की हत्या हो जाती है। अब पायरो को इस मसले पर ध्यान देना पड़ता है और वो तहकीकात करना शुरू करता है। रैचेट की हत्या अजीब ढंग से हुई थी।
कृतियाँ :
श्रीमती क्रिस्टी का पहला उपन्यास था ‘द़ मिस्टीरियस अफेयर ऍट स्टाइल्स’ (The Mysterious Affair at Styles), जो 1916 में लिखा गया और 1920 में प्रकाशित हुआ। इस रचना ने जासूसी उपन्यासों के लिए ऊँचे मानदंड स्थापित किए। आपका अगला मशहूर उपन्यास था ‘द़ मर्डर औफ़ रोज़र ऍक्रौयड’ (The Murder of Roger Ackroyd), जिसके आश्चर्यजनक अंत ने पाठकों को अचंभित किया। हालाँकि कुछ पाठकों ने इसको विवादास्पद माना, इस उपन्यास ने श्रीमती क्रिस्टी को जासूसी उपन्यास लेखकों में उच्च स्थान दिलाया।
इसके पश्चात् श्रीमती क्रिस्टी ने लगभग हर वर्ष एक नया उपन्यास छापा। उन्होंने अपनी कथाओं में कई ऐसे यन्त्र पहली बार प्रयोग किए, जिनको अन्य लेखकों ने जासूसी उपन्यासों, कहानियों या फ़िल्मों में बार बार उपयोग किया। आपके उपन्यासों पर आधारित अनेक मशहूर फ़िल्में बनाई गईं। उदाहरणतया, हिन्दी फ़िल्म ‘गु़मनाम’ आपके उपन्यास ‘ऍन्ड द़ॅन दॅ़र वेर नन’ (And Then There Were None) पर आधारित है।
सम्मान :
श्रीमती क्रिस्टी को अनेक सम्मान प्राप्त हुए। इनमें महत्त्वपूर्ण हैं 1955 में मिस्टरी राईटर्स औफ़ अमॅरिका (Mystery Writers of America) का सर्वोत्तम ग्रैन्ड मास्टर पुरस्कार (Grand Master Award) और 1971 में ब्रिटिश राज्य की ‘डेम कमान्डर’ पदवी, जो ब्रिटिश राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से है।
परिचय :
1. बाल्यकाल और प्रारम्भिक लेखन जीवन
2. प्रारम्भिक साहित्यिक प्रयास
3. अगाथा क्रिस्टी के प्रारम्भिक उपन्यास
4. अगाथा क्रिस्टी का गायब होना
5. दूसरा विवाह और बाद का जीवन
6. मृत्यु और उसके बाद
7. अगाथा क्रिस्टी की मुख्य रचनायें
8. क्रिस्टी की रुचियाँ और प्रभाव
अगाथा क्रिस्टीना की चुनिंदा कोट्स :
1. आप जिन चीजों को भी प्यार करते हैं उसके लिए आपको थोड़ी जरूर कीमत चुकानी पड़ती है.
2. डर एक अधूरा ज्ञान है.
3. अनोखी चीजें, आदतें उसके अंदर हैं, यह इंसान खुद कभी नहीं जान पाता है.
4. आखिर में इंसान का चेहरा महज एक मुखैटे जैसा है, न कम न ज्यादा.
5. पैसे होने में अच्छा क्या है? जब वो खुशी नहीं खरीद सके.
6. हर किसी की जिंदगी में एक छिपा हुआ चैप्टर है, जिसे हम चाहते हैं कभी किसी को पता नहीं चले.
7. कई बार हम जवाब को सोचकर, सवाल पूछने से घबराते हैं.
8. कभी किसी को मत कहो तुम उसे जानते हो, उस शख्स को भी नहीं जिसे तुम असल में अच्छी तरह जानते हो.
9. हर हत्यारा किसी न किसी का पुराना दोस्त होता है.