Deoxa Indonesian Channels

lisensi

Advertisement

" />
, 07:26 WIB

गगन नारंग जीवनी - Biography Of Gagan Narang

Advertisement


 गगन भीमसेन नारंग। 

जन्म :– 6 मई 1983, चेन्नई, तमिलनाडू। 

पिता :– भीमसेन नारंग। 

माता :– अमरजीत। 

गगन नारंग भारत का एक राईफ़ल निशानेबाज (विशेषतया ऑलंपिक गोल्ड क्वेस्ट द्वारा समर्थित हवाई राईफ़ल शूटिंग) खिलाड़ी है। ये लंदन ऑलंपिक्स हेतु अर्हता लेने वाले प्रथम भारतीय थे। इन्होंने लंदन 2012 ओलंपिक में हुई पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में  701।1 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किया।गगन नारंग का जन्म 6 मई सन 1983 में तमिलनाडू राज्य के चेन्नई शहर में हुआ। इनके पिता श्री भीमसेन नारंग हैं। जो एयर भारत के चीफ मेनेजर रह चुके हैं और इनकी माता गृहणी हैं। मूल रूप से ये हरियाणा के पानीपत जिले के रहने वाले है, किन्तु इनके पिता की जॉब हैदराबाद में होने के कारण, गगन के जन्म के कुछ सालों बाद ही इनका परिवार हैदराबाद में रहने लगा।         गगन की माता गगन की बहुत बड़ी फैन हैं, वे अपने बेटे का प्रदर्शन लाइव देखती है और उनकी जीत के लिए प्रार्थना करती है। वे अपने बेटे का किसी भी प्रकार की परिस्थिति में साथ भी देती है। गगन के पिता गगन से बहुत प्यार करते है, उन्होंने अपने बेटे गगन की प्रतिभा 2 साल की उम्र में ही पहचान ली थी, जब गगन ने अपने लक्ष्य की क्षमता को जान कर एक खिलौने की बन्दूक से गुब्बारे पर निशाना लगाया, और उन्होंने गगन को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया। इस तरह गगन बचपन से ही बहुत ही अच्छे वातावरण में पले बढ़े हैं। 

         वर्ष 2003 में अफ्रो एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले गगन नारंग, अपने वादे पर खरे उतरे और 2010 में नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में सफलता के साथ प्रसिद्धि हासिल की। भारतीय गणना के अनुसार, राष्ट्रमंडल खेलों में गगन नारंग ने 4 स्वर्ण पदक जीते हैं और इस खेल में, इस तरह का प्रदर्शन करने वाले वह भारत के एकमात्र खिलाड़ी हैं।

         उन्होंने यह पदक तीन श्रेणियों 10 मीटर एयर राइफल और 50 मीटर राइफल और व्यक्तिगत तथा युगल स्पर्धाओं में हासिल किए थे। गगन नारंग ने वर्ष 2006 में गुआंगज़ौ में होने वाले आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित कर दिया था और उसी वर्ष मेलबर्न में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में चार स्वर्ण पदकों के साथ अपनी चौथी जीत को 2010 की उपलब्धि में पुनः दोहराया था।

         लंदन ओलंपिक की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारत के गगन नारंग ने कांस्य पदक जीता है। फाइनल राउंड में वे तीसरे नंबर पर रहे। इससे पहले बीजिंग में भारत को गोल्ड मेडल जिताने वाले अभिनव बिंद्रा 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल राउंड में भी जगह नहीं बना सके। बिंद्रा ने छह राउंड के क्वालीफाइंग राउंड में छठे राउंड में लक्ष्य से दूर निशाने लगाए। 


        ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता गगन नारंग ने राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैम्पियनशिप में पुरुषों की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता। भारतीय टीम में वापसी करने वाली अन्नु राज सिंह ने महिलाओं की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। राष्ट्रमंडल खेल 2010 की स्वर्ण पदक विजेता ने फाइनल में 28 का स्कोर करके तीसरा स्थान हासिल किया, वहीं रियो ओलिंपिक 2016 के बाद पहला बड़ा टूर्नामेंट खेल रहे नारंग ने क्वालीफिकेशन में 617। 6 का स्कोर करके चौथा स्थान हासिल किया।फाइनल में उन्होंने 246।3 का स्कोर किया।वह गोल्ड विजेता से 1।4 अंक ही पीछे रहे। 

         भारत के दिग्गज निशानेबाज गगन नारंग ने कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप में 50 मीटर राइफल प्रोन मुकाबले में रजत पदक जीता। उनके अलावा एक अन्य भारतीय स्वप्निल सुरेश कुसाले ने भी इसी मुकाबले में कांस्य पदक जीता जबकि ऑस्ट्रेलिया के डान सैम्पसन ने गोल्ड पर परफेक्ट निशाना साधा साल 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता रहीं अनु राज ने महिलाओं की 50 मीटर पिस्टल इवेंट के फाइनल में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। रियो ओलंपिक के बाद से नारंग ने पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है। उन्होंने 617।6 अंकों के साथ क्वालीफिकेशन दौर में चौथा स्थान हासिल किया।