Deoxa Indonesian Channels

lisensi

Advertisement

" />
, 23:12 WIB
लेखक

ऑस्कर वाइल्ड जीवनी - Biography of Oscar Wilde in Hindi Jivani

Advertisement


ऑस्कर वाइल्ड उस शख्स का नाम है, जिसने सारी दुनिया में अपने लेखन से हलचल मचा दी थी। शेक्सपीयर के उपरांत सर्वाधिक चर्चित ऑस्कर वाइल्ड सिर्फ उपन्यासकार, कवि और नाटककार ही नहीं थे, अपितु वे एक संवेदनशील मानव थे। उनके लेखन में जीवन की गहरी अनुभूतियाँ हैं, रिश्तों के रहस्य हैं, पवित्र सौन्दर्य की व्याख्या है, मानवीय धड़कनों की कहानी है। उनके जीवन का मूल्यांकन एक व्यापक फैलाव से गुजरकर ही किया जा सकता है। अपने धूपछाँही जीवन में उथल-पुथल और संघर्ष को समेटे 'ऑस्कर फिंगाल ओं फ्लाहर्टी विल्स वाइल्ड' मात्र 46 वर्ष पूरे कर अनंत आकाश में विलीन हो गए। ऑस्कर वाइल्ड 'कीरो' के समकालीन थे।


        एक बार भविष्यवक्ता कीरो किसी संभ्रांत महिला के यहांं भोज पर आमंत्रित थे। काफी संख्या में यहाँ प्रतिष्ठित लोग मौजूद थे। कीरो उपस्थित हों और भविष्य न पूछा जाए, भला यह कैसे संभव होता। एक दिलचस्प अंदाज में भविष्य दर्शन का कार्यक्रम आरंभ हुआ। एक लाल मखमली पर्दा लगाया गया। उसके पीछे से कई हाथ पेश किए गए। यह सब इसलिए ताकि कीरो को पता न चल सके कि कौन सा हाथ किसका है? दो सुस्पष्ट, सुंदर हाथ उनके सामने आए। उन हाथों को कीरो देखकर हैरान रह गए।


        दोनों में बड़ा अंतर था। जहाँ बाएँ हाथ की रेखाएँ कह रही थीं कि व्यक्ति असाधारण बुद्धि और अपार ख्याति का मालिक है। वहीं दायाँ हाथ..? कीरो ने कहा 'दायाँ हाथ ऐसे शख्स का है जो अपने को स्वयं देश निकाला देगा और किसी अनजान जगह एकाकी और मित्रविहीन मरेगा। कीरो ने यह भी कहा कि 41 से 42वें वर्ष के बीच यह निष्कासन होगा और उसके कुछ वर्षों बाद मृत्यु हो जाएगी। यह दोनों हाथ लंदन के सर्वाधिक चर्चित व्यक्ति ऑस्कर वाइल्ड के थे।


        ऑस्कर वाइल्ड ने अपने साहित्य में कहीं न कहीं अपनी पीड़ा, अवसाद और अपमान को अभिव्यक्त किया है। बावजूद इसके उनकी रचनाएँ एक विशेष प्रकार का कोमलपन लिए हुए हैं और एक विशेष दिशा में चलती हैं। कई बड़े साहित्यकारों की तरह उन्हें भी गरल पान करना पड़ा, वे नीलकंठ बने और खामोश रहे। विश्व साहित्य का यह तेजस्वी हस्ताक्षर आज भी पूरी दुनिया में स्नेह के साथ पढ़ा और सराहा जाता है। ऑस्कर वाइल्ड एक ऐसी शख्सियत का नाम है, जिसने सारी दुनिया में अपने अदभुत लेखन से हलचल मचा दी थी।


        शेक्सपीयर के उपरांत ऑस्कर वाइल्ड सर्वाधिक चर्चित लेखक माने गए। ना सिर्फ उपन्यासकार, कवि और नाटककार, बल्कि वे एक संवेदनशील मानव थे। उनके लेखन में जीवन की गहरी अनुभूतियां मिलती हैं, रिश्तों के रहस्य दिखाई देते हैं, प्रेम के पवित्र सौन्दर्य की खूबसूरत व्याख्या है, मानवीय धड़कनों की मर्मस्पर्शी कहानी है। उनके जीवन का मूल्यांकन एक व्यापक फैलाव से गुजरकर ही किया जा सकता है। अपने धूपछाँही जीवन में उथल-पुथल और संघर्ष को समेटे 'ऑस्कर फिंगाल ओं फ्लाहर्टी विल्स वाइल्ड' मात्र 46 वर्ष पूरे कर अनंत आकाश में विलीन हो गए।


        1895 में ऑस्कर वाइल्ड को समलैंगिकता, तत्कालीन समाज के नैतिक नियमों के उल्लंघन का दोषी माना गया। फलस्वरूप समाज में उनकी अब तक अर्जित प्रतिष्ठा, मान-सम्मान और सारी उपलब्धियाँ ध्वस्त हो गईं। यहाँ तक कि उन्हें दो वर्ष का कठोर कारावास भी भुगतना पड़ा। जब ऑस्कर वाइल्ड ने अपने भाग्य के चमकते सितारे को डूबते हुए और अपनी कीर्ति पताका को झुकते हुए देखा तो उनके धैर्य ने जवाब दे दिया। अब वे अपने उस गौरव और प्रभुता के साथ समाज के बीच खड़े नहीं हो सकते थे।


        हताशा की हालत में उन्होंने स्वयं को देश निकाला दे दिया। वे पेरिस चले गए और अकेले गुमनामी की जिंदगी गुजारने लगे। कुछ वर्षों बाद पेरिस में ही उनकी मृत्यु हो गई। उस समय उनके पास कोई मित्र नहीं था। था तो सिर्फ सघन अकेलापन और पिछले सम्मानित जीवन की स्मृतियों के बचे टुकड़े। उनके जीवन का मूल्यांकन एक व्यापक फैलाव से गुजरकर ही किया जा सकता है।


        जब ऑस्कर वाइल्ड ने अपने सौभाग्य के चमकते सितारे को डूबते हुए और अपनी कीर्ति पताका को झुकते हुए देखा तो उनके धैर्य ने जवाब दे दिया। अब वे अपने उसी गौरव और प्रभुता के साथ समाज के बीच खड़े नहीं हो सकते थे। हताशा की हालत में उन्होंने स्वयं को देश निकाला दे दिया। वे पेरिस चले गए और अकेले गुमनामी की जिंदगी गुजारने लगे। कुछ वर्षों बाद 30 नवंबर 1900 को पेरिस में ही उनकी मृत्यु हो गई। उस समय उनके पास कोई मित्र नहीं था। यदि कुछ था तो सिर्फ सघन अकेलापन और पिछले सम्मानित जीवन की स्मृतियों के बचे टुकड़े।


विचार :


• एक आदमी किसी भी औरत के साथ खुश रह सकता है, जब तक कि वो उससे प्यार ना करे.

• नफरत अंधी होती है, और प्यार भी.

• मेरी बहुत सीधी-सादी पसंद है . मैं हमेशा सबसे अच्छे से संतुष्ट हो जाता हूँ.

• सच्चे दोस्त सामने से छुरा भोंकते हैं.

• ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो हम फेंक देते यदि हमें इस बात का चिंता नहीं होती की कोई और उन्हें उठा लेगा.

• एक सज्जन व्यक्ति वह है जो अनजाने में किसी की भावनाओ को ठेस ना पहुंचाए.

• कुछ लोग जहाँ जाते हैं वहां खुशियाँ लाते हैं, और कुछ लोग जब जाते हैं तब.

• जो व्यक्ति अपने बारे में नही सोचता , वो सोचता ही नहीं है.

• सफलता एक विज्ञान है ; यदि परिस्थितयां हैं तो परिणाम मिलेगा.

• अनुभव महज़ एक नाम है जो हम अपनी गलतियों को देते हैं.

• भला एक औरत उस आदमी के साथ कैसे खुश रहने की अपेक्षा कर सकती हैं, जो उससे ऐसे बर्ताव करता हो, जैसे कि वो एक सामान्‍य प्राणी हो।

• हर संत एक अतीत है और हर पापी का एक भविष्‍य है।

• लोगों को अच्‍छे या बुरे में विभाजित करना मुर्खतापूर्ण हैं। लोग या तो आकर्षक होते हैं या उबाऊ होते हैं।

• जब मैं बच्‍चा था तब मैं सौचता था कि पैसा ही जीवन की सबसे महत्‍वपूर्ण वस्‍तु है, अब जब कि मैं बूढ़ा हो गया हूँ मुझे पता है कि यह है।

• जीवन की केवल दो त्रासदियाँ है। पहला जो चाहते हैं वह नहीं मिलता और दूसरा वह मिल जाता है।

• प्रत्‍येक महिला अपनी माँ कि तरह बनना चाहती है। यह उनकी त्रासदी है।

• किसी को उस औरत पर कभी भी भरोसा नहीं करना चाहिए जो अपनी सही उम्र बता दे। जो औरत ये बता सकती है वो कुछ भी बता सकती है।

• हमेशा एक निराशावादी से पैसे उधार लो. वह इसके वापस आने की उम्मीद नहीं करेगा .

• महत्वकांक्षा, असफलता का आखिरी सहारा है.

• पुरुषों और महिलाओं के बीच मित्रता संभव नहीं है . वहां जूनून है , शत्रुता है ,उपासना है , प्रेम है , लेकिन मित्रता नहीं है.