Deoxa Indonesian Channels

lisensi

Advertisement

" />
, 21:11 WIB
व्यवसायी

मुकेश अंबानी जीवनी - Biography of Mukesh Ambani in Hindi Jivani

Advertisement


        मुकेश अंबानी एक भारतीय उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशक हैं। अकूत निजी संपत्ति के मालिक, मुकेश भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूचि में शामिल हैं। इसके साथ-साथ वे दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों में भी शामिल हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी तथा फोर्च्यून 500 कंपनी है। वे दुनिया की सबसे महंगी ज़ायदाद मुंबई स्थित ‘एंटिल्ला’ में रहते हैं। मुकेश रिलायंस के संस्थापक स्वर्गीय धीरुभाई अम्बानी के पुत्र और ‘रिलायंस अनिल धीरुभाई अम्बानी ग्रुप’ के अध्यक्ष अनिल अम्बानी के बड़े भाई हैं।


        मुकेश के रिलायंस इंडस्ट्रीज का कारोबार रिफाइनिंग, पेट्रोकेमिकल, तेल, गैस और रिटेल जैसे क्षेत्रों में फैला हुआ है। उद्योग-धन्देहे के साथ-साथ वे इंडियन प्रीमियर लीग (आई.पी.एल.) के अंतर्गत आने वाली क्रिकेट टीम मुंबई इंडियन्स ट्वेंटी-ट्वेंटी टीम के भी मालिक हैं। सन 2012 में फोर्ब्स ने उन्हें ‘दुनिया के सबसे अमीर ‘स्पोर्ट्स ओनर्स’ की सूची में स्थान दिया। अपनी कंपनी के अलावा मुकेश अम्बानी अलाल्ग-अलग समय पर विभिन समितियों के सदस्य, अध्यक्ष तथा प्रतिष्ठित कंपनियों के बोर्ड पर भी रहे हैं।


मुकेश अम्बानी का निवास – एंटीलिया :


        मुकेश अम्बानी अपने परिवार के साथ दक्षिण मुंबई स्थित अपने 27 मंजिली ईमारत ‘एंटीलिया’ में रहते हैं। इसे दुनिया का सबसे महंगा मकान माना जाता है। लगभग 600 कर्मचारियों का दल इस ईमारत की देख-रेख में जूता रहता है। इसके नाम अटलांटिक ओसियन स्थित इसी नाम के एक पौराणिक टापू पर रखा गया है।


मुकेश अंबानी का बिज़नेस कैरियर :


        1980 में, इंदिरा गाँधी की भारतीय सरकार ने PFY (Polyster Filament Yarn) को खोला ताकि प्राइवेट क्षेत्र विकसित हो सके। तभी धीरुभाई अंबानी ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया ताकि वे एक PFY प्लांट खोल सके। उस समय उस क्षेत्र में टाटा, बिरला और 43 दूसरी कंपनियों से कड़ी टक्कर के बावजूद वह लाइसेंस धीरुभाई को दिया गया। अपने इस PFY प्लांट को आगे बढ़ाने के लिए धीरुभाई को किसी की मदद की जरुरत थी इसलिए उन्होंने Stanford University में पढ़ रहे बेटे मुकेश अंबानी को अपनी मदद के लिये बुलाया।


        बाद में मुकेश ने रिलायंस पोलिस्टर में मदद करना बंद कर दिया और 1981 में फिर रिलायंस पेट्रोलियम रसायन को शुरू किया गया। और मुकेश अंबानी ने रिलायंस इन्फोकॉम लिमिटेड (अभी रिलायंस कम्युनिकेशन लिमिटेड) की स्थापना की। जिसका मुख्य उद्देश भारत के जानकारी और कम्युनिकेशन तंत्रज्ञान क्षेत्र में ध्यान देना था।


        अंबानी आगे बढ़ते गये और उन्होंने दुनिया का सबसे बड़ा पेट्रोलियम रिफायनरी, जामनगर, भारत में बनाया। जिसकी 660000 (33 मिलियन टन प्रति वर्ष) बैरल प्रति दिन भरने की क्षमता है, जो 2010 में भारत की सर्वाधिक प्रचलित पेट्रोलियम क्षेत्र और पॉवर जनरेशन के मामले में उच्च दर्जे की इंडस्ट्री थी। 18 जून 2014 को मुकेश अंबानी रिलायंस की 40 वे एनुअल जनरल मीटिंग को सम्बोधित करते हुए कहा की वो आने वाले 3 सालो में 1.8 ट्रिलियन रुपये अलग-अलग व्यवसाय में इन्वेस्ट किया साथ ही भारत में 2015 में 4G सर्विसेस भी लागू की।


मुकेश और नीता अंबानी की प्रेम कहानी :


        नीता अंबानी एक गुजराती परिवार से ताल्लुक रखती हैं। नीता के परिवार में संगीत और शास्त्रीय नृत्य को काफी पसंद किया जाता रहा है और उनके परिवार में संगीत और नृत्य काफी मायने रखते हैं। नीता की माता एक प्रख्यात गुजराती लोकनर्तकी थीं। नीता जब केवल आठ साल की थीं, तभी से उनकी मां ने उन्हें नृत्य सीखाना शुरू कर दिया। नीता ने बचपन से ही नृत्य में अपनी गहरी रुचि दिखाना शुरू कर दिया था और देखते ही देखते ही वह भरतनाट्यम की एक कुशल नृत्यांगना बन गईं।    


        नीता पूरे गुजरात में अलग-अलग समारोहों में भरतनाट्यम प्रस्तुत किया करती थीं। एक ऐसे ही कार्यक्रम में धीरू भाई ने नीता को भरतनाट्यम करते हुए देखा। नीता के इस मंत्रमुग्ध कर देने वाले नृत्य से धीरू भाई काफी प्रभावित हुए। धीरू भाई ने देखा कि नीता न केवल शानदार नृत्य कर रही हैं बल्कि उनके सौंदर्य में भारतीय परंपरा की झलक है। धीरू भाई ने नीता के इस नृत्य को बिड़ला मातोश्री में देखा था। नीता ने जब अपना नृत्य समाप्त कर लिया तो धीरू भाई ने कार्यक्रम के आयोजक से नीता के बारे में जानकारी ली। यही नहीं धीरू भाई ने नीता का टेलीफोन नंबर लिया और उनसे जुड़े अन्य ब्यौरे अपने साथ ले गए।


परिवार :


        मुकेश अंबानी भारत के सबसे प्रखर उद्योगपति स्वर्गीय धीरूभाई अंबानी (Dhirubhai Ambani) के पुत्र हैं। धीरूभाई अंबानी एक भारतीय (Indian) उद्यमी एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के संस्थापक थे। इनके भाई अनिल अम्बानी (Anil Ambani) रिलायंस अनिल "धीरूभाई अम्बानी" समूह (Anil Dhirubhai Ambani Group) के प्रमुख हैं। यह समूह दूरसंचार, बिजली, प्राकृतिक संसाधनों, बुनियादी सुविधाओं और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में काम करता है। पिता की मृत्यु के बाद दोनों भाईयों में अति प्रचारित कहा-सुनी हुयी, जिसके बाद रिलायंस समूह दो भागों में विभाजित हो गया। 


        मुकेश अम्बानी की पत्नी नीता अम्बानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के सामाजिक एवं धर्मार्थ कार्यो को देखती हैं। उनके तीन बच्चे हैं: आकाश, ईशा और अनंत. मुकेश अम्बानी इस वक्त दुनिया का सबसे महंगा घर बनवा रहे हैं। इसकी कीमत २ अरब डॉलर है।मुंबई के व्यापारिक क्षेत्र में यह २७ फ्लोअर वाला ६० मंजिला स्काई स्क्रेपर होगा। एंटीलिया (Antiliaऔर घर निर्मित हैं उपयोग में हैं इनका परिवार गुजरात के मोध बनिया (Modh Bania) समुदाय से ताल्लुक रखता है। उनकी माता का नाम है कोकिला बेन अम्बानी


ऐसा है रुतबा :


        देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी। एक दिन वे अपने दफ्तर जाने के लिए मुंबई स्थित घर एंटीलिया की पार्किंग में पहुंचते हैं। अपनी पसंदीदा मर्सडीज कार की चाबी निकालने के लिए जेब में हाथ डालते हैं, लेकिन चाबी नहीं मिलती। 27 फ्लोर के पूरे घर में चाबी खोजी जाती है, नहीं मिलने पर अंबानी दूसरी कार से ऑफिस चले जाते हैं।


        इसके बाद अंबानी का IIM पासआउट जनरल मैनेजर मर्सडीज के ऑफिस में फोन करता है। तड़के 3 बजे एक हेलिकॉप्टर एंटीलिया के टॉप फ्लोर पर उतरता है। उसमें जर्मनी से आया मर्सडीज का ऑफिसर बैठा होता है जो अंबानी के स्टाफ को डुप्लिकेट चाबी सौंपता है और वापस जर्मनी चला जाता है। ... कुछ ऐसा है हर घंटे 1.20 करोड़ रुपए और डेली 29 करोड़ रुपए कमाने वाले मुकेश अंबानी का रुतबा